स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

देश में दैनिक रिकवरी पहली बार 4 लाख से अधिक


लगातार दो दिनों तक दैनिक नए मामले 3 लाख से कम

पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,63,232 की कमी

भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 18.44 करोड़ से अधिक

अभी तक 18-44 वर्ष के आयु समूह के 66 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाये गए

Posted On: 18 MAY 2021 1:27PM by PIB Delhi

सभी स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के समर्पण तथा अनथक प्रयासों के साथ, एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में भारत ने पहली बार एक दिन में 4 लाख से अधिक कोविड रोगियों की दैनिक रिकवरी दर्ज कराई है।

पिछले 24 घंटों में 4,22,436 रिकवरी दर्ज की गई।

पिछले 14 दिनों में 3,55,944 मामलों की औसत दैनिक रिकवरी दर्ज की गई है। नीचे दिया ग्राफ पिछले 14 दिनों में दैनिक रिकवरी को चित्रित करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TKT6.jpg

पिछले 24 घंटों में 2,63,533 नए मामले दर्ज किए गए।

भारत में दर्ज किए गए दैनिक नए मामले अब लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम हैं। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,63,232 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है।

13 मार्च 2021 से भारत के दैनिक नए मामलों की ट्रैजेक्टरी तथा रिकवर हो चुके मामलों को नीचे दर्शाया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ZIB0.jpg

भारत की कुल रिकवरी आज 2,15,96,512 तक पहुंच चुकी है।राष्ट्रीय रिकवरी दर और बढ़कर 85.60 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

नई रिकवरी के 75.77 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JD8Q.jpg

दूसरी तरफ, भारत के कुल सक्रिय मामले आज गिरकर 33,53,765 तक आ गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 13.29 प्रतिशत है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों के 69.01 प्रतिशत में कुल 8 राज्यों की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004VY21.jpg

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज लगभग 18.44 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

आज सुबह 7बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार,26,87,638 सत्रों के जरिये कुल मिला कर 18,44,53,149 टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें 96,59,441 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 66,52,389 एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक प्राप्त की है,1,45,00,303 एफएल्डब्ल्यू (पहली खुराक)82,17,075 एफएल्डब्ल्यू (दूसरी खुराक)18-44 आयु समूह 59,39,290 लाभार्थियों ने पहली खुराक,45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 5,76,64,616 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 92,43,104 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है। 60 वर्ष से अधिक आयु के5,46,64,577 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 1,79,12,354 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है।

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक    

96,59,441

दूसरी खुराक

66,52,389

एफएल्डब्ल्यू

पहली खुराक

1,45,00,303

दूसरी खुराक

82,17,075

18-45 आयु समूह

पहली खुराक

59,39,290

45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह

पहली खुराक

5,76,64,616

दूसरी खुराक

92,43,104

60 वर्ष से अधिक    

पहली खुराक

5,46,64,577

दूसरी खुराक

1,79,12,354

कुल

 

18,44,53,149

 

अभी तक देश में लगाए गए कुल टीकों के 66.70 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053ZCX.jpg

पिछले 24 घंटों में 18-44 वर्ष के आयु समूह के 6,69,884 लाभार्थियों ने कोविड टीके की पहली खुराक प्राप्त की और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के आरंभ होने से लेकर अभी तक 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लगाये गए टीकों की कुल संख्या 59,39,290हो चुकी है।

टीकाकरण अभियान के 122वें दिन (17 मई,2021) को 15,10,418 टीके लगाये गए। 14,447 सत्रों में 12,67,201 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई तथा 2,43,217 लाभार्थियों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की।

पिछले 24 घंटों में, 10 राज्यों ने नए मामलों का 74.54 प्रतिशत दर्ज किया। 38,603 दैनिक नए मामलों के साथ कर्नाटक ने सबसे अधिक संख्या दर्ज कराई जबकि 33,075 दैनिक नए मामलों के साथ तमिलनाडु दूसरे स्थान पर रहा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006UBOG.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर वर्तमान में 1.10 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटों में 4,329 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों के 75.98 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (1000) दर्ज की गईं जबकि 476 दैनिक मौत के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0070JOX.jpg

इसके अतिरिक्त, राहत सामग्रियों की विदेशी सहायता को तेजी से मंजूरी दी जा रही है, उन्हें वितरित किया जा रहा है और कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा रहा है। कुल मिलाकर, अभी तक सड़क तथा हवाई मार्ग से 11,321ॅक्सीजन कंसंट्रेटरों, 15,801ॅक्सीजन सिलेंडरों, 19क्सीजन जेनेरेशन प्लांटों, 7,470 वेंटिलेटरों/बीआई पीएपी, 5.5 लाख रेमडिसिविर इंजेक्शनों को वितरित/प्रेषित किया जा चुका है।

 

एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी



(Release ID: 1719627) Visitor Counter : 270