प्रविष्टि तिथि:
17 APR 2021 9:25AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से फोन पर बातचीत की और सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करने के लिए संत समाज के प्रति आभार जताया।
प्रधानमंत्री ने अनुरोध किया कि दो शाही स्नान संपन्न हो चुके हैं इसलिए आगे कुंभ को अब प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे महामारी के खिलाफ लड़ाई में ताकत मिलेगी।
आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी ने प्रधानमंत्री के आह्वान का सम्मान करते हुए प्रतिक्रिया दी और श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएं और कोविड नियमों का अवश्य पालन करें।
***
एसजी/एएम/एएस/एनके