स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 8 करोड़ की संख्या के निकट पहुंचा


8 राज्य दैनिक नए मामलों में लगातार तेज बढोतरी दर्ज करा रहे

15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन कम जांच

Posted On: 05 APR 2021 11:48AM by PIB Delhi

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक उल्लेखनीय घटनाक्रम में, देश में लगाए गए कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या आज 7.9 करोड़ से अधिक हो गई।

 

आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 12,31,148 सत्रों के जरिए कुल 7,91,05,163 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 90,09,353 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 53,43,493 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 97,37,850 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 41,33,961 एफएलडब्लयू (दूसरी खुराक) तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को 4,99,31,635 (पहली खुराक) तथा 9,48,871 (दूसरी खुराक) शामिल हैं।

 

एचसीडब्ल्यू

एफएलडब्ल्यू

45 वर्ष से अधिक

कुल

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

90,09,353

53,43,493

97,37,850

41,33,961

4,99,31,635

9,48,871

7,91,05,163

टीकाकरण अभियान के 79वें दिन (4 अप्रैल 2021) 16,38,464 टीके लगाए गए। इनमें से पहली खुराक के लिए 21,508 सत्रों में 15,40,676 लाभार्थियों को टीके लगाए गए और 97,788 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक प्राप्त हुई।

 

दिनांक:  04 अप्रैल, 2021

एचसीडब्ल्यू

एफएलडब्ल्यू

45 वर्ष से अधिक

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

1,470

9,461

2,665

16,547

15,36,541

71,780

15,40,676

97,788

अब तक लगाए गए कुल टीकों के 60 प्रतिशत में आठ राज्यों की भागीदारी है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TPWY.jpg

 

भारत के दैनिक नए मामलों में लगातार बढोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक (1,03,558) नए मामले दर्ज किए गए।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YO97.jpg

आठ राज्य- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में कोविड के दैनिक नए मामलों में तेज बढोतरी प्रदर्शित की गई है। नए मामलों के 81.90 प्रतिशत इन्हीं आठ राज्यों से दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र ने 57,074 (55.11 प्रतिशत) की संख्या के साथ सर्वाधिक दैनिक मामले दर्ज कराए हैं। 5,250 के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जबकि कर्नाटक ने 4,553 नए मामले दर्ज कराए हैं।

        https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003OKFH.jpg

 

जैसे कि नीचे प्रदर्शित किया गया है 12 राज्य दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रूख प्रदर्शित कर रहे हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004BSRF.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005BVK8.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0060QYR.jpg

 

भारत के कुल सक्रिय मामले 7,41,830 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 5.89 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 50,233 मामलों की शुद्ध बढोतरी हुई है।

 

नीचे दिया गया ग्राफ भारत में सक्रिय मामलों का मार्ग दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007U53K.jpg

पांच राज्यों अर्थात महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में कुल मिलाकर देश के कुल सक्रिय मामलों का 75.88 प्रतिशत है। अकेले महाराष्ट्र में देश के कुल मामलों का लगभग 58.23 प्रतिशत है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008RFX4.jpg

 

15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1,80,449 के राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन आबादी कम जांच हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009SQF4.jpg

 

भारत की कुल रिकवरी आज 1,16,82,136 पर पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 92.8 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 52,847 रिकवरी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों में 478 मौतें दर्ज की गई।

नई मौतों में आठ राज्यों की भागीदारी 84.52 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (222) दर्ज की गई जबकि 51 दैनिक मौतों के साथ पंजाब का दूसरा स्थान रहा।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010M3PH.jpg

12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। ये राज्य हैं- पुद्दुचेरी, लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान एंव निकोबार द्वीप समूह तथा अरूणाचल प्रदेश।

 

****

एमजी/एएम/एसकेजे/एसके



(Release ID: 1709651) Visitor Counter : 399