प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और पुर्तगाल गणराज्य के प्रधानमंत्री एंटोनियो लुई सेंटोस दा कोस्टा के बीच फोन पर बातचीत

प्रविष्टि तिथि: 16 MAR 2021 7:17PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पुर्तगाल के प्रन मंत्री महामहिम एंटोनियो लुई सैंटोस दा कोस्टा के साथ  टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने महामारी को समाप्‍त करने के लिए टीकों का तेजी से और न्यायसंगत वितरण करने के बारे में चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के टीकाकरण अभियान पर प्रधानमंत्री कोस्टा को जानकारी दी, साथ ही भारत द्वारा अब तक 70 से अधिक देशों को दी गई सहायता की भी जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत अपनी क्षमता के अनुसार अन्य देशों के टीकाकरण प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेगा।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और पिछले कुछ वर्षों में भारत-पुर्तगाल के बीच साझेदारी के सकारात्मक गति पकड़ने पर संतोष व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने मई 2021 में पोर्टो में यूरोपीय संघ के पुर्तगाली प्रेसीडेंसी के तहत होने वाली पहली भारत-यूरोपीय संघ नेताओं की बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री कोस्टा द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की और कहा कि वह उनसे पोर्टो में मिलने के लिए उत्सुक हैं।

****

एमजी/एएम/केपी  


(रिलीज़ आईडी: 1705538) आगंतुक पटल : 191
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam