स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

पिछले 19 दिनों में लगभग 45 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए गए


भारत केवल 18 दिनों में ही 40 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाने के स्‍तर महत्‍वपूर्ण को पार करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है

सक्रिय मामलों की संख्‍या लगातार घटते हुए 1.55 लाख हो गई है

Posted On: 04 FEB 2021 11:27AM by PIB Delhi

भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केवल 18 दिनों में ही लगभग 45 लाख (44,49,552) लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं। भारत केवल 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का स्‍तर हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। कई अन्‍य देशों ने लगभग 65 दिनों से टीकाकरण शुरू कर रखा है। भारत ने देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया है।

 

प्रतिदिन टीका लगाए जा रहे लाभार्थियों की संख्‍या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले 24 घंटों में 8,041 सत्रों में 3,10,604 लोगों को टीके लगाए गए हैं। अब तक 84,617 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

क्रम संख्‍या

राज्‍य/केंद्रशासित प्रदेश

टीका लगाए गए लाभार्थियों की संख्‍या

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2,772

2

आंध्र प्रदेश

2,15,171

3

हिमाचल प्रदेश

9,846

4

असम

43,607

5

बिहार

2,64,097

6

चंडीगढ़

4,399

7

छत्‍तीसगढ़

1,01,564

8

दादरा और नगर हवेली

926

9

दमन एवं दीव

561

10

दिल्‍ली

81,433

11

गोवा

6,326

12

गुजरात

3,11,251

13

हरियाणा

1,29,866

14

हिमाचल प्रदेश

43,926

15

जम्‍मू-कश्‍मीर

26,634

16

झारखंड

67,970

17

कर्नाटक

3,16,638

18

केरल

2,46,043

19

लद्दाख

1,511

20

लक्षद्वीप

807

21

मध्‍य प्रदेश

3,30,722

22

महाराष्‍ट्र

3,54,633

23

मणिपुर

5,872

24

मेघालय

4,806

25

मिजोरम

9,995

26

नगालैंड

4,244

27

ओडिशा

2,11,346

28

पुद्दुचेरी

3,222

29

पंजाब

63,663

30

राजस्‍थान

3,63,521

31

सिक्किम

3,425

32

तमिलनाडु

1,33,434

33

तेलंगाना

1,76,732

34

त्रिपुरा

32,340

35

उत्‍तर प्रदेश             

4,63,793

36

उत्‍तराखंड

54,153

37

पश्चिम बंगाल

3,01,091

38

विविध

57,212

कुल

44,49,552

 

  

कोविड-19 का टीका प्राप्‍त करने वाले 54.87 प्रतिशत लाभार्थी 7 राज्‍यों से संबंधित है।

आज भारत की कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 1.55 लाख (1,55,025) रह गई है।

देश के मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.44 प्रतिशत हो गई है।

पिछले कुछ सप्‍ताहों से सक्रिय मामलों की संख्‍या में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है जो सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट को दर्शाता है।

आज देश की दैनिक संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है। भारत ने पिछले कुछ सप्‍ताहों (19 दिन) के दौरान दैनिक संक्रमण दर 2 प्रतिशत से कम बरकरार रखी है।

ठीक हुए मामलों की संख्‍या 1,04,80,455 हो गई है। नए मामलों की तुलना में नए मरीजों के अधिक ठीक होने से आज रिकवरी दर बेहतर होकर 97.13 प्रतिशत हो गई है। कुल ठीक हुए मामलों की संख्‍या सक्रिय मामलों की तुलना में 67.6 गुणा अधिक है। 86.04 ठीक हुए नए मामले 6 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

महाराष्‍ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,030 नए मरीज ठीक हुए हैं। केरल और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 6,380 और 533 नए मरीज ठीक हुए हैं।

84.67 प्रतिशत नए मरीज 6 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में दैनिक नए मामलों की संख्‍या लगातार अधिक चल रही है। राज्‍य में कल 6,356 नए मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: 2,992 और 514 नए मामलों का पता चला है।

मौत के 71.03 प्रतिशत नए मामले 6 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों के हैं। महाराष्‍ट्र में कल सबसे अधिक 30 लोगों की मृत्‍यु हुई, जबकि केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मौत के नए मामलों का पता चला है। पश्चिम बंगाल और छत्‍तीगढ़ में 7-7 नए मरीजों की मौत हुई हैं।

***

एमजी/एएम/आईपीएस/एसके-



(Release ID: 1695091) Visitor Counter : 301