प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री 4 दिसंबर को आईआईटी-2020 वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 03 DEC 2020 9:54PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 4 दिसंबर 2020 को प्रातः 09:30 बजे, पेन आईआईटी, यूएसए द्वारा आयोजित आईआईटी-2020 वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय 'द फ्यूचर इज नाउ' है। शिखर सम्मेलन वैश्विक अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वास्थ्य, आवास संरक्षण और सार्वभौमिक शिक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा।

पेन आईआईटी, यूएसए 20 वर्ष से अधिक पुराना एक संगठन है और पेन आईआईटी, यूएसए 2003 से इस सम्मेलन का आयोजन करता आ रहा है। इस सम्मेलन में उद्योग, शिक्षा और सरकार सहित विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं को आमंत्रित किया जाता है। पेन आइआइटी अमेरिका के पूर्व छात्रों की एक स्वयंसेवी टीम द्वारा संचालित किया जाता है।

******

एमजी/एएम/एसएस/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1678227) आगंतुक पटल : 253
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam