PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 28 OCT 2020 6:20PM by PIB Delhi

Coat of arms of India PNG images free downloadhttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015IFJ.jpg

 

(पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संबंधित जारी प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी फील्ड कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी की ओर से फैक्ट चेक शामिल)

  • भारत दुनिया के उन देशों में निरंतर शामिल है जहां प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले सबसे कम हैं
  • पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 10,66,786 लोगों की कोविड जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 10.5 करोड़ लोगों की कोविड जांच हो चुकी है।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 43,893 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 58,439 संक्रमण से ठीक हुए
  • देश में कोविड संक्रमण के कुल 6,10,803 मामलों में से सक्रिय मामले महज 7.64 प्रतिशत
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय की टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी के तहत 6 लाख टेली परामर्श सेवाएं दी गईं
  • श्री पीयूष गोयल ने कोविड-19 के लिए टीकों और औषधियों की समय पर और समान उपलब्धता पर्याप्त मात्रा और सस्ती कीमत पर सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक समुदाय का आह्वान किया

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0050API.jpg

Image

 

Image

Image

 

भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले सबसे कम हैं जबकि जांच की दर काफी ऊंची है

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केन्‍द्र सरकार के समन्वित प्रयासों से भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड संक्रमण और इससे होने वाली मौत की दर लगातार निचले स्‍तर पर बनी हुई है जबकि इसका वैश्विक आंकड़ा प्रति 10 लाख पर 5552 है। भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर यह संख्‍या 5790 है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में यह संख्‍या बहुत ज्‍यादा है।भारत में प्रति 10 लाख लोगों में कोविड से औसतन 87 लोगों की मौत होती है, जबकि दुनिया में प्रति 10 लाख लोगों में औसतन 148 लोग कोविड से मरते हैं।कोविड संक्रमण का पता लगाने के लिए की गई जांच के मामले में भारत शीर्ष देशों में एक है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 10,66,786 लोगों की कोविड जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 10.5 करोड़ (10,54,87,680) लोगों की कोविड जांच हो चुकी है।देश में कोविड के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का रुझान है। इस समय देश में कोविड संक्रमण के कुल 6,10,803 मामलों में से सक्रिय मामले महज 7.64 प्रतिशत हैं। संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्‍या 72,59,509 है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 43,893 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 58,439 संक्रमण से ठीक हुए हैं।ठीक होने वाले लोगों में से 77 प्रतिशत 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में हैं।79 प्रतिशत नए मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में सामने आए हैं। कोविड के सर्वाधिक नए मामले केरल में देखने को मिले हैं और इस मामले में केरल ने महाराष्‍ट्र को पीछे छोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में कोविड से 508 लोगों की मौत हुई है।

 

ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1668091

स्वास्थ्य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय की टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी के तहत 6 लाख टेली परामर्श सेवाएं दी गईं

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय की ओर से शुरू की गई टेलिमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी के तहत 6 लाख टेली परामर्श सेवाएं देने का काम पूरा कर लिया गया है। अंतिम 1 लाख टेली परामर्श सेवाएं देने का काम केवल 15 दिन में पूरा किया गया। इसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कोविड के समय में ई-संजीवनी डिजिटल प्‍लेटफॉर्म ने स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल करने वालों और चिकित्‍सा समुदाय के लिए अपनी उपयोगिता और आसान पहुंच को साबित किया है। तमिलनाडु, केरल और गुजरात जैसे राज्‍य सप्‍ताह के सातों दिन 12 घंटे ई-संजीवनी ओपीडी सेवा चला रहे हैं। यह इस बात का सबूत है कि धीरे-धीरे ई-संजीवनी मरीजों और डॉक्‍टरों के बीच किस तरह से लोकप्रिय होती जा रही है। ई-संजीवनी सेवा पूरे भारत में 27 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में सभी के लिए सुलभ कराई गई है। इस डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर 6000 से अधिक डॉक्‍टरों के माध्‍यम से ई-स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके जरिए 217 ऑनलाइन ओपीडी को मरीजों और डॉक्‍टरों के साथ जोड़ा गया है।

 

ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1668126

श्री पीयूष गोयल ने कोविड-19 के लिए टीकों और औषधियों की समय पर और समान उपलब्धता पर्याप्त मात्रा और सस्ती कीमत पर सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक समुदाय का आह्वान किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने वैश्विक समुदाय से आह्वान किया कि वे पर्याप्त मात्रा और सस्ती कीमतों पर कोविड-19 के लिए टीकों और औषधियों की समय पर और समान उपलब्धता सुनिश्चित करें। डब्ल्यूटीओ मंत्रियों की कल आयोजित आभासी अनौपचारिक बैठक के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकीय आपूर्तियों को प्राप्त करने में सीमित विनिर्माण क्षमता वाले जो देश चुनौतियों का सामना करेंगे, उनके समाधान के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका ने (टीआरआईपीएस) छूट का प्रस्ताव किया है। उन्होंने सभी सदस्यों से प्रस्ताव के समर्थन का आह्वान किया, ताकि पहले नहीं तो एमसी12 तक इस संबंध में कोई निर्णय लिया जा सके। श्री गोयल ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने वैश्विक आर्थिक और व्यापारिक व्यवस्था में अंतर्निहित कमजोरियों और असमानताओं को उजागर कर दिया है। समय की मांग है कि तात्कालिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, और एक रुग्ण और असंतुलित वैश्विक व्यापार प्रणाली में सुधार कैसे किया जाय, इस पर एक दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किया जाए।

 

ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1668031

प्रधानमंत्री ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक राष्ट्रीय सम्मलेन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कल सतर्क भारत, समृद्ध भारत थीम पर सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल संयुक्त भारत के साथ-साथ देश की प्रशासनिक प्रणाली के भी वास्तुकार हैं। देश के पहले गृह मंत्री के रूप में, उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, जो देश के आम आदमी के लिए हो और जहां नीतियां सत्यनिष्ठा पर आधारित हों। श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आगामी दशकों में एक अलग स्थिति देखी गई, जिसमें हजारों करोड़ रुपये के घोटाले हुए, शेल कंपनियां बनीं, कर उत्पीड़न और कर चोरी की गई।प्रधानमंत्री ने प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी, जिम्मेदार, जवाबदेह, जनता के प्रति उत्तरदायी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का कोई भी रूप इसका सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक तरफ देश के विकास को नुकसान पहुंचाता है और दूसरी तरफ यह सामाजिक संतुलन और उस भरोसे को खत्म कर देता है, जो लोगों का सिस्टम में होना चाहिए और इसलिए, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से निपटना किसी एक एजेंसी या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से स्टैंड-अलोन अप्रोच से नहीं निपटा जा सकता है।

 

ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1668037

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री के सम्‍बोधन का मूल पाठ

 

ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1667912

 

डॉ. हर्षवर्धन ने जैवचिकित्सीय अवशेष के प्रबंधन के लिए दीर्धकालीन समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण,विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने विशेष रूप से महामारी की स्थिति सहित स्वास्थ्य और पर्यावरण पर दबाव कम करने के लिए जैवचिकित्सीय अवशेष के प्रबंधन के लिए दीर्धकालीन समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया है। डॉ. हर्षवर्धन का यह संदेश हाल ही में आयोजित वेबिनार में पढ़ा गया।कोविड-19 के बीच तरल अवशेष प्रबंधन का भविष्य- आगामी कार्ययोजनापर आयोजित उच्च स्तरीय वेबिनार का आयोजन संयुक्त रूप से इंडिया वाटर फाउंडेशन(आईडब्ल्यूएफ) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम(यूएनईपी) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग,पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा सहयोग किया गया था। इस वेबिनार में तरल अवशेष प्रबंधन के भविष्य और जैवचिकित्सीय अवशेष के प्रभावी प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया गया।

 

ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें-

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1668143

 

 

पत्र सूचना कार्यालय के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

केरल : राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए केरल सरकार को एक नीतिगत दस्तावेज़ सौंप कर कंप्यूटरीकृत आटोमेशन साधन द्वारा विश्वविद्यालय और कालेज परीक्षा की पूर्ण रुप से जांच कराने की सिफारिश की है। इसका उद्देश्य त्वरित मूल्यांकन मशीन की सहायता से मूल्यांकन और परिणामों की घोषणा त्वरित और दोषरहित करना है। कोविड-19 प्रकोप के चलते बंद होने के सात महीने बाद केरल में बार अगले सप्ताह से खुलने की संभावना है। आबकारी,पुलिस और राजस्व विभाग को बार के खुलने पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से सुनिश्चित कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य में कल कोविड-19 के 5457 पॉजिटिव मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या चार लाख से अधिक हो गई।

 

तमिलनाडु : राज्य में मई के बाद पहली बार मंगलवार को चेन्नई में कोविड-19 के मामले 700 से कम रहे और 695 लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए। इस बीच शहर में स्थित राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल(आरजीजीजीएच) में 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के चलते कोई भी मृत्यु नहीं हुई। चार दिन के अंतराल में ऐसा दूसरी बार हुआ। तमिलनाडु सरकार ने कोविड राहत कार्य के लिए फ्रंटलाइन कर्मचारी की भर्ती पर रोक में छूट दी है। इस संबंध में जारी सरकारी आदेश के अनुसार अब संबंधित विभाग को फ्रंटलाइन कर्मचारी की भर्ती के लिए कर्मचारी समिति की सहमति लेने की आवश्यकता नही है। कोयंबटूर में कोविड-19 पॉजिटिविटी दर गिरकर 6.2 प्रतिशत रह गई है। बुखार शिविर के कारण मामलों का जल्द पता लगाया गया है और मृत्यु दर गत माह 2.1 प्रतिशत के मुकाबले कम होकर 1.28 प्रतिशत रह गई है।

 

कर्नाटक : लोगों को नाक और मुंह ढ़क कर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन कड़ाई से निश्चित कराने के उद्देश्य से बीबीएमपी ने वार्ड,क्षेत्रीय,प्रभागीय और मुख्यालय स्तर पर चार समितियों का गठन किया है। लगातार दूसरे दिन राज्य में त्योहारों के कारण कोविड जांच की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। पोषणविद,कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं के एक दल ने राज्य सरकार से सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयो में छात्रों को राशन किट प्रदान करने की याचिका की है। कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देश का पालन करते हुए कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है।

 

आंध्रप्रदेश : तिरुपति स्थित राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (एनएसयू) द्वारा प्रारंभ किए गए ऑनलाइन प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों को छात्रों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। देश और विदेश के 414 छात्रों ने अब तक एनएसयू ऑनलाइन पाठ्यक्रमो में अभिरूचि व्यक्त की है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए एनएसयू ने इस वर्ष 5 अप्रैल से 17 मई तक ऑनलाइन माध्यम से 19 वर्ग में संस्कृत और योग पाठ्यमक्रमों का संचालन किया था। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के बीच बस सेवा को लेकर अनिश्चितता जारी है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश राज्य परिवहन निगम(एपीएसआरटीसी) और तेलंगाना राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों के बीच अंतरराज्जीय बस सेवा फिर से शुरू करने के लिए समझौते करने के लिए बुलाई गई नियत बैठक रद्द हो गई।

 

तेलंगाना : बीते चौबीस घंटे में कोविड-19 के 1481 नए मामले सामने आए,1451 लोग स्वस्थ हुए और 4 लोगों की मृत्यु हुई। 1481 मामलों में से 279 मामले जीएचएमसी में सामने आए। राज्य में अब कोविड-19 के कुल मामले 2,34,152, सक्रिय मामले 17,916, 1319 लोगों की मृत्यु और 2,14,917 लोगों को 91.78 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ अस्पताल से छुट्टी दी गई है। तेलंंगाना अलग राज्य बनने के बाद देश में किसानों का सबसे अधिक 27,718 करोड़ रुपए का फसल ऋण माफ करने वाला अकेला राज्य बन गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस अवधि में किसानों को सीधे लाभ देते हुए रायतु बंधु के अंतर्गत 28 हजार करोड़ रुपए भी अतिरिक्त खर्च किए हैं।

 

महाराष्ट्र : मुंबई के सभी चौबीस प्रशासनिक वार्ड में कोविड-19 के मामले दोगुना होने की दर 100 दिन से अधिक हो गई है। मुंबई में कोविड-19 के मामले दोगुना होने की दर 139 दिन हो गई है। बीएमसी को अपने सभी प्रशासनिक वार्ड में कोविड-19 के मामले कम करने और संक्रमण का प्रसार धीरे करने में सफलता मिल रही है। मुंबई के साथ महाराष्ट्र में भी कोविड की स्थिति में सुधार हो रहा है और मंगलवार को 5,363 नए मामलों के मुकाबले 7,836 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1.31 लाख रह गए हैं।

 

गुजरात : राज्य में बीते चौबीस घंटे में रिकार्ड 992 नए मामले सामने आए और लगातार तीसरे दिन 1 हजार से कम मामले मिले। राज्य में अब कुल 13,487 सक्रिय मामले हैं और 64 रोगी वेंटिलेटर पर हैं। गुजरात में कल 5 रोगियों की मृत्यु के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,698 हो गई है।

 

राजस्थान : राज्य शिक्षा विभाग ने 2 नवंबर से चरणबद्ध रुप से स्कूल फिर से खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। पहले चरण में बड़ी कक्षा के लिए स्कूल खोले जाएंगे। इस बारे में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने,स्वच्छीकरण और सुरक्षित दूरी बनाए रखने संबंधी विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। प्राथमिक कक्षा के छात्रों के लिए आड-एवन के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। राजस्थान में मंगलवार को 1,796 नए मामले सामने आए। राज्य में अब 15,949 सक्रिय मामले हैं।

 

मध्यप्रदेश : राज्य में तीन महीने में पहली बार कोविड-19 के 600 से कम मामले सामने आए और मंगलवार को 514 मामले मिले। इंदौर में 112 और जबलपुर में 46 नए मामले मिले। मध्यप्रदेश में सक्रिय मामले 10,353 हैं।

 

छत्तीसगढ़ : अगस्त की शुरुआत तक कोविड-19 महामारी से कम प्रभावित छत्तीसगढ़ कोविड-19 के अधिक मामलों की संख्या से जूझ रहा है। राज्य में अगस्त की शुरुआत में पॉजिटिविटी दर कम रही, लेकिन इसके बाद से इसमें लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोविड-19 के 2,046 नए मामले सामने आए और 287 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में अब 21,639 सक्रिय मामले हैं।

 

गोवा : राज्य मंत्रीमंडल ने कोविड-19 रोकथाम दिशा निर्देश का पालन करते हुए 1 नवंबर से कैसिनो को फिर से खोलने का फैसला लिया है। तटवर्ती राज्य गोवा में तट से दूर 6 और तट पर करीब 12 कैसिनो हैं जो मार्च में कोविड-19 महामारी के प्रसार के बाद से ही बंद थे। कैसिनो को पचास प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन करना होगा और गोवा के गृह विभाग द्वारा जारी सभी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा।

 

असम : राज्य में कल 403 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए और 2443 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 204789 हो गए हैं। 191027 लोगों को अस्पताल से छुट्टी गई। असम में अब 12845 सक्रिय मामले हैं और 914 लोगों की मृत्यु हुई।

 

मणिपुर : राज्य में 6 और लोगों की कोविड-19 से मृत्यु होने के बाद अब तक 150 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मणिपुर में रिकवरी दर 75 प्रतिशत है।

 

मेघालय : राज्य में कुल सक्रिय मामले 1411 है और अब तक 7643 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

 

मिजोरम : राज्य में कल कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 2607 हो गए हैं। राज्य में आज कोविड-19 से जुड़ी पहली मृत्यु दर्ज हुई है।

 

नागालैंड : केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार नागालैंड सहित 14 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में कोविड-19 मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम है।

 

FACT CHECK


 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008FGQ3.jpg


******

एमजी/एएम/एजे/डीए

 



(Release ID: 1668311) Visitor Counter : 216