PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 18 JUL 2020 6:11PM by PIB Delhi

 (पिछले 24 घंटे में जारी कोविड-19 से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल हैं)

  देश में आज कोविड-19 के वास्तविक मामलों की संख्या केवल 3,58,692 है।

स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 6,53,750 हो गई; स्वस्थ होने की दर अब 63 प्रतिशत हो गई है।

स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या तथा सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और आज यह अंतर 2,95,058 हो गया है।

सभी 3,58,692 सक्रिय मामलों को या तो होम आइसोलेशन में या फिर गंभीर मामलों को अस्पतालों में चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।

बिहार में कोविड प्रबंधन के आकलन में राज्य की सहायता करने के लिए एक केंद्रीय टीम तैनात की गई।

कोविड के खिलाफ लड़ाई में अपनी जमीनी स्तर की स्वास्थ्य प्रणाली से भारत को दुनिया में सबसे बेहतर स्वस्थ होने की दर को हासिल करने में सहायता मिल रही है: प्रधानमंत्री

कोविड-19 महामारी के दौरान करदाताओं की सहायता के लिए अब तक 71,229 करोड़ रुपये रिफंड किए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से कोविड-19 पर प्राप्त अपडेट; देश में कोविड-19 के वास्तविक मामलों की संख्या केवल 3,58,692 है; स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 6,53,750 हुई

केंद्र के नेतृत्व में तथा राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कार्यान्वित, देश में कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए समयबद्ध, सक्रिय एवं श्रेणीबद्ध कार्यनीतिक पहलों ने यह सुनिश्चित किया है कि कोविड रोगियों के मामलों की वास्तविक संख्या (केस लोड) प्रबंधन योग्य बनी रही है। आज देश में कोविड के वास्तविक मामलों की संख्या केवल 3,58,692 है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या और अधिक बढ़कर 6,53,750 तक पहुंच चुकी है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या तथा सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। आज यह अंतर 2,95,058 हो गया है। सभी 3,58,692 सक्रिय मामलों को या तो होम आइसोलेशन में या फिर गंभीर मामलों में अस्पतालों में चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। बिहार में कोविड प्रबंधन के आकलन में राज्य की सहायता करने तथा सभी आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के लिए एक केंद्रीय टीम तैनात की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान, कोविड-19 के 17,994 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर अब 63 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,61,024 नमूनों की जांच की गई है, जांच किए गए 1,34,33,742 नमूनों की संचयी संख्या ने भारत के लिए प्रति दस लाख लोगों पर जांच को बढ़ाकर 9734.6 तक पहुंचा दिया है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

प्रधानमंत्री ने ईसीओएसओसी के उच्च स्तरीय खंड में दिया मुख्य भाषण; कोविड के खिलाफ लड़ाई में अपनी जमीनी स्तर की स्वास्थ्य प्रणाली से भारत को दुनिया में सबसे बेहतर स्वस्थ होने की दर को हासिल करने में सहायता मिल रही है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) सत्र के इस साल के उच्च स्तरीय खंड में वर्चुअल रूप से मुख्य भाषण दिया। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के बाद के विश्व में एक सुधरे हुए बहुपक्षवादके लिए भारत के आह्वान को दोहराया, जो समकालीन विश्व की वास्तविकताओं में जाहिर होता है। उन्होंने कहा कि भारत का विकास संबंधी आदर्श वाक्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासएसडीजी के कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटेके सिद्धांत के साथ मेल खाता है। अपने क्षेत्र में पहली प्रतिक्रिया देने में भारत की भूमिका के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों को दवा की आपूर्ति सुनिश्चित करने में भारत सरकार और भारतीय दवा कंपनियों द्वारा दिए गए सहयोग तथा सार्क देशों के बीच संयुक्त प्रतिक्रिया रणनीति के लिए समन्वय को याद दिलाया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ के समारोह में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) में प्रधानमंत्री का संबोधन

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

सीबीडीटी ने कोविड-19 महामारी के दौरान करदाताओं की सहायता के लिए अब तक 71,229 करोड़ रुपये रिफंड किए हैं

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने लंबित आयकर रिफंड जल्द-से-जल्द जारी करने के लिए सरकार द्वारा 8 अप्रैल, 2020 को लिए गए निर्णय के बाद से लेकर 11 जुलाई, 2020 तक 21.24 लाख से भी अधिक मामलों में 71,229 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए हैं, ताकि कोविड-19 महामारी के दौरान करदाताओं को नकदी प्रवाह सुनिश्चित करने में मदद की जा सके। कोविड-19 महामारी के दौरान करदाताओं को 19.79 लाख मामलों में 24,603 करोड़ रुपये के आयकर रिफंड और 1.45 लाख मामलों में 46,626 करोड़ रुपये के कॉरपोरेट टैक्स रिफंड जारी किए हैं। इतना ही नहीं, कर मांगों के निपटान से संबंधित सभी रिफंड कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं और 31 अगस्त, 2020 तक इसके पूरे हो जाने की संभावना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

कोविड महामारी के दौरान मधुमेह रोगियों को इस पर सख्त नियंत्रण रखने की आवश्यकता: डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कल कहा कि मधुमेह के रोगियों को कोविड महामारी के दौरान अपने मधुमेह पर सख्त नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। हैलो डायबिटीज एकेडमिया 2020 की एक डिजिटल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद, भारत में रोजमर्रा की कार्य-गतिविधियों और शिक्षा दोनों को ही सर्वश्रेष्ठ तरीके से संचालित किया जा रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड ने हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में नए मानकों की खोज करने के लिए प्रेरित किया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मधुमेह से पीड़ित लोगों में एक इम्युनो-युक्त स्थिति होती है, जो उनकी प्रतिरोधक क्षमता को कम करने और उन्हें कोरोना जैसे संक्रमणों के साथ-साथ परिणामी जटिलताओं के प्रति अधिक संवेदनशील बनाती है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

अमेरिका-भारत रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी पर संयुक्त वक्तव्य

इस वैश्विक महामारी के दौरान कई लोगों का जीवन समाप्त होने से ऊर्जा की मांग, वैश्विक ऊर्जा बाजार और सतत ऊर्जा वृद्धि भी प्रभावित हो रही है, अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी कभी भी इतनी अधिक महत्वपूर्ण नहीं रही है। आज, अमेरिकी ऊर्जा सचिव डैन ब्रोइलेट और केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रगति की समीक्षा करने, प्रमुख उपलब्धियों को चिन्हित करने और सहयोग के नए क्षेत्र की प्राथमिकताओं को तय करने के लिए अमेरिका-भारत रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी (एसईपी) की एक वर्चुअल मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों पक्षों ने एसईपी के तहत नए कार्यों के लिए कई उपलब्धियों और प्राथमिकताओं की घोषणा की जिसमें ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाना, नवाचार का उपयोग, विद्युत प्रणाली का आधुनिकीकरण, ऊर्जा दक्षता और संरक्षण को बढ़ावा देना, ऊर्जा व्यापार और निवेश को प्रोत्साहन देना, समावेशी और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, ऊर्जा क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना शामिल है। दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका-भारत रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी (एसईपी) वार्ता के तहत कई समझौतों और साझेदारी की घोषणा की गई 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारी

पंजाब: राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने डीजीपी को अगले कुछ महीनों के लिए गैर जरूरी ड्यूटी पर तैनात हुए पुलिसकर्मियों को वापस बुलाकर विशेष कोविड रिजर्व बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने डीजीपी से सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरता बरतने के लिए भी कहा है, विशेषकर जो लोग मास्क पहने नहीं पाये गये। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे कोविड-19 के सक्रिय मामलों की अधिकता वाले शहरों के एसएसपी को निर्देश दें कि वे इस बीमारी को फैलाने से रोकने के लिए सभी प्रतिबंधों और मानदंडों को सख्ती के साथ लागू करें।

हरियाणाः मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अनलॉक-2 के दौरान कोविड-19 के बढ़ते हुए खतरों के कारण लोगों को फेस मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की जाए। उन्होंने कहा है कि जागरूकता फैलाने के लिए सड़क के चौराहों, शहरी स्थानीय निकायों के वाहनों और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रचार वाहनों का भी उपयोग किया जाए।

हिमाचल प्रदेश: राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में 'एट होम' का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में 'एट होम' वाली परंपरा लंबे समय से जारी है, हालांकि, इस वर्ष इस आयोजन को सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दिया गया है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों के साथ, एक दिन में नए मामलों की संख्या 8,308 हो गई, जिससे राज्य में रोगियों की कुल संख्या स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 2,92,589 तक पहुंच गई। यह तीसरी बार है जब राज्य में एक दिन के सकारात्मक मामलों की संख्या में 8,000 से ज्यादा हुई है। इस शुक्रवार को इस वायरस के कारण 258 लोगों की जान गई है, इस कारण राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,452 हो गई है। कोविड महामारी के कारण महाराष्ट्र में दूध की आपूर्ति श्रृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राज्य में 1.19 करोड़ लीटर दैनिक दुग्ध उत्पादन में से 47 लाख लीटर दूध की बिक्री नहीं होने के कारण दुग्ध उत्पादक किसानों पर भारी संकट आ गया है। किसान संगठनों के द्वारा मांग की गई है कि राज्य सरकार दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता प्रदान करे।

गुजरात: शुक्रवार को लगभग 950 कोविड-19 के नए मामले सामने आए, जिनमें से 234 सूरत से और अन्य 184 अहमदाबाद से हैं, इस प्रकार राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 46,449 तक पहुंच गई है। रोग की जांच लगातार बढ़ रही है, 24 घंटे के दौरान 12,800 से अधिक नमूनों की जांच की गई है, अहमदाबाद में शुक्रवार को लगभग 3,000 नमूनों की जांच की गई।

राजस्थानः राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ्य हुए लोगों की संख्या 20 हजार के आंकड़े को पार कर गई। शुक्रवार को 656 लोगों के ठीक होने के बाद, ठीक होने वालों की संख्या 20,626 तक पहुंच गई है जबकि कुल मामलों की संख्या 27,786 हैं। राज्य में मरने वालों की संख्या 546 है।

छत्तीसगढ़: सार्वजनिक स्थलों पर थूकने और होम क्वारंटीन और सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर छत्तीसगढ़ में 100 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। अगर सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो वाणिज्यिक संस्थानों और दुकानदारों को 200 रुपये का जुर्माना भरना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1,429 सक्रिय मामले हैं।

केरल: राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए उसके नियंत्रण के सभी आवश्यक उपाय किए हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा निजी अस्पतालों के साथ चर्चा की गई है और परीक्षण एवं उपचार के लिए एक निर्धारित दर पर निर्णय लिया गया है। तिरुवनंतपुरम के समुद्री तटीय इलाके को आज से लॉकडाउन के अंतर्गत लाया गया है। उत्तर में, कसारगोड जिले में सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। कन्नूर- कसारगोड सीमाओं को बंद कर दिया गया है। राज्य में कल 791 नए कोविड-19 के मामले सामने आए। 532 मामले संपर्क में आए लोगों से संबंधित है जबकि 42 मामलों का स्रोत अज्ञात है। राज्य में पुष्ट मामलों की कुल संख्या 11,066 है। फिलहाल इस बीमारी के 6,029 रोगियों का अभी भी इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु: पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है; वर्तमान में 804 लोगों का इलाज चल रहा है। कोडिसिया ट्रेड फेयर कॉम्प्लेक्स में कोयम्बटूर के कोविड केयर सेन्टर में 300 कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए चार रूम की व्यवस्था ने अटकलबाजियों को जन्म दिया। एक्स-रे इमेजिंग वाले मोबाइल ट्राइएजिंग केंद्रों से मदुरै में कोविड-19 के कारण मौतों में कमी आने की उम्मीद है। मदुरै के डॉक्टरों का कहना है कि रोग में तीव्र प्रगति, अस्पताल में भर्ती होने में देरी के कारण मौतों में बढ़ोत्तरी हुई; 17 जुलाई को 138 मौतों के साथ, तमिलनाडु में मदुरै कोविड-19 के कारण मृत्यु दर के मामले में चौथे स्थान पर है। 4538 नए मामले और 79 मौतें कल हुई है। चेन्नई से 1243 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल मामलों की संख्या 1,60,907 है; सक्रिय मामलों की संख्या 47,782 है जबकि मरने वालों की कुल संख्या 2315 हैचेन्नई में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,923 है।

कर्नाटक: बेंगलुरु और अन्य जिलों में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त ने केवल मध्यम और गंभीर रूप से बीमार कोविड रोगियों के लिए अस्पताल के बिस्तरों का उपयोग करने  के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। अगर एक मरीज कोराना के कारण मरता है या किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस होने का संदेह होता है तो उसके बीबीएमपी ने प्रोटोकॉल जारी किए। उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है कि वह राजनीतिक नेताओं और अन्य लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें जिन्होंने कोविड-19 के स्वास्थ्य मानदंडों का उल्लंघन किया है। कल 3,693 नए मामले और 115 मृत्यु के साथ; बेंगलुरु शहर में 2,208 मामले हैं। कुल पॉजिटिव मामले: 55,115; सक्रिय मामले: 33,205; मौतें:1147 हैं।

आंध्र प्रदेश: चेन्नई और अन्य जगहों से जो लोग अपने पैतृक गांवों में वापस लौटे थे, गांवों में आजीविका का कोई वैकल्पिक साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण वे लोग फिर से वापस जाने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में (10-17 जुलाई) में आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 9 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। 6 जुलाई से संक्रमण के मामलों में रोजाना 1,000 से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो रही है और पिछले तीन दिनों जांच में 2,000 से ज्यादा लोग प्रति दिन पॉजिटिव निकल रहे हैं। कोविड-19 के लिए पुजारियों सहित कई कर्मचारियों के जांच में पॉजिटिव पाये जाने पर टीटीडी द्वारा श्रीवारी मंदिर में लगातार दर्शन पर प्रतिबंध लगाने की संभावना है। 23,872 नमूनों की जांच के बाद, पिछले 24 घंटों में, 3963 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 1,411 लोग डिस्चार्ज हुए हैं जबकि 52 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले: 44,609; सक्रिय मामले:22,260; अस्पताल से छुट्टी दे दी गई : 21,763;  मौतें: 586।

तेलंगाना: राज्य में जांच को बढ़ावा देने के लिए, आने वाले दिनों में रैपिड एंटीजन किट का उपयोग 5 लाख जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 आकस्मिकता निधि के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किया है। कल तक, 1478 नए मामलों के साथ, ठीक होने वाले 1,410 और 7 लोगों की मौत हुई है; जीएचएमसी की ओर से 806 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामले: 42,496; सक्रिय मामले: 13,389; मौतें: 403; डिस्चार्ज: 28,705.

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में अब तक 16,000 से ज्यादा लोग राज्य में वापस लौट चुके हैं। कोविड-19 परीक्षणों के लिए 35,000 से ज्यादा नमूने एकत्रित किए गए। अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के इलाज के लिए जरूरी जीवन रक्षक दवाएं खरीदी जा रही हैं और आने वाले दिनों में इसकी कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि 20 नए चिकित्सा एंबुलेंस की खरीदी की गई है।

असम: असम के गुवाहाटी के जीएमसीएच में, दस कोविड-19 पॉजिटिव माताओं ने 6 लड़के और 4 लड़कियों को जन्म दिया है, असम के स्वास्थ्य मंत्री श्री हिमन्त बिस्व सरमा ने ट्वीट किया।

मणिपुर: मणिपुर में रिम्स में पीजी कोर्स के अंतिम वर्ष में डॉक्टरी के बाद फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री दोनों विभागों को बंद कर दिया। मणिपुर के थुबल में नए कोविड मामलों का पता चलने के बाद जिला उपायुक्त ने मोइजिंग ग्राम पंचायत वार्ड संख्या 1, 6, 8 और 10 को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है और सक्रिय रूप से निगरानी शुरू की जा चुकी है।

मिजोरम: मिजोरम में आज एक सक्रिय रोगी को डिस्चार्ज किया गया। अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 282 है, इनमें से 121 सक्रिय मामले हैं और अब तक 161 लोग ठीक हो चुके हैं।

नागालैंड: नागालैंड में कोविड-19 के 22 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। पेरेन में 11, दीमापुर में 8 और कोहिमा में 3 मामले सामने आए हैं। सभी मामलों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। 573 सक्रिय मामलों और 405 ठीक हुए मामलों के साथ नागालैंड में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 978 है।

सिक्किम- सिक्किम के मुख्यमंत्री ने आज सम्मान भवन में समीक्षा बैठक की, जिसमें विशेष रूप से पूर्वी जिलों रोंगील और पाकयोंग के दो उपखंडों में कोविड-19 के सकारात्मक मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

***

एसजी/एएम/एसके/एके



(Release ID: 1639746) Visitor Counter : 318