प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पूर्व सांसद श्री सी जंगा रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 05 FEB 2022 12:07PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व सांसद श्री सी जंगा रेड्डी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा कि सी जंगा रेड्डी ने अपना पूरा जीवन सार्वजनिक सेवा में समर्पित किया। जनसंघ और भाजपा को सफलता की नई ऊंचाइयों पर लेने जाने के प्रयासों का वह अभिन्न हिस्सा थे। उन्होंने लोगों के दिलोंदिमाग में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उनके निधन से दुखी हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री सी जंगा रेड्डी गारु भाजपा के विकास के बेहद नाजुक दौर में पार्टी की एक प्रभावी आवाज थे। मैंने उनके बेटे से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।

 

*****

 

एमजी/एएम/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 1795752) आगंतुक पटल : 419
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam