प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
02 JUN 2026 8:27AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और साहस एवं दृढ़ संकल्प के इतिहास का भी उल्लेख किया। श्री मोदी ने विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में तेलंगाना के विकास पथ को समर्थन देने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना भी की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा :
‘’तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। यह राज्य अपनी गौरवशाली संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध होने के साथ-साथ साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। केंद्र सरकार विकसित भारत के अपने स्वप्न को साकार करने में तेलंगाना के विकास पथ को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना।‘’
पीके/केसी/एसएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2267822)
आगंतुक पटल : 666
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam