प्रविष्टि तिथि:
16 JAN 2026 7:18PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री मोहन लाल मित्तल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:
“श्री मोहन लाल मित्तल जी ने उद्योग जगत में अपनी विशिष्टता सिद्ध की। साथ ही, वे भारतीय संस्कृति के प्रति अत्यंत भावुक थे। उन्होंने समाज की प्रगति के किए अपने प्रेम को दर्शाते हुए विभिन्न परोपकारी कार्यों का समर्थन किया। उनके निधन से व्यथित हूं। हमारी अनेक मुलाकातों को मैं सदैव संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
****
पीके/केसी/एमकेएस/डीके