प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
01 DEC 2025 3:21PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि सेवा, साहस और करुणा में निहित गौरवशाली नगा संस्कृति की व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है। श्री मोदी ने कहा, "नगालैंड के लोगों ने कई क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आशा है कि राज्य आने वाले वर्षों में समृद्धि और प्रगति के साथ आगे बढ़ता रहेगा।"
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई। सेवा, साहस और करुणा में निहित गौरवशाली नगा संस्कृति की व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है। नगालैंड के लोगों ने कई क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आशा है कि राज्य आने वाले वर्षों में समृद्धि और प्रगति के साथ आगे बढ़ता रहेगा।"
********
पीके/केसी/एसकेएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2196949)
आगंतुक पटल : 465
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam