प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने थिम्पू में भूटान के चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं
प्रविष्टि तिथि:
11 NOV 2025 5:24PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज थिम्पू में भूटान के चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन की कुछ झलकियां साझा कीं।
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा:
"कल शाम दिल्ली में हुए विस्फोट की भयावह घटना ने सभी को व्यथित किया है। पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि जांच एजेंसियां इस पूरी साज़िश की तह तक पहुंचेंगी और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को न्यायिक कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।
"कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित किया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
मैं हर किसी को आश्वस्त करता हूं कि हमारी जांच एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।"
"महामहिम चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में, भूटान के लोगों ने एक विशेष प्रार्थना में दिल्ली में हुए विस्फोट पर भारत के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। मैं इस भाव को कभी नहीं भूलूंगा।"
“ད་རེས་ འབྲུག་རྒྱལ་བཞི་བ་མཆོག་གི་ གུང་ལོ་༧༠ འཁོར་བའི་ དུས་སྟོན་བརྩི་སྲུང་དང་འབྲེལ་ འབྲུག་གི་མི་སེར་ཚུ་གིས་ རྒྱ་གར་གྱི་མི་སེར་ཚུ་ལུ་ གྲོགས་རམ་གཅིག་སྒྲིལ་འབད་བའི་། ང་གིས་ ཨ་ནི་བྱ་སྤྱོད་འདི་ནམ་ཡང་བརྗེད་མི་ཚུགས།”
"महामहिम चतुर्थ नरेश को भूटान में पितातुल्य माना जाता है। उनकी दूरदर्शिता ने भूटान को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।"
“भारत और भूटान के बीच गहरा संबंध है, जो हमारे देशों के बीच विविध सहयोग में देखा जा सकता है।”
“ऊर्जा और कनेक्टिविटी दो ऐसे क्षेत्र हैं जहां भारत-भूटान सहयोग और मजबूत हो रहा है।”
***
पीके/केसी/एकेवी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2188896)
आगंतुक पटल : 196
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam