प्रधानमंत्री कार्यालय
79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति के संबोधन में हमारे राष्ट्र की सामूहिक प्रगति और भविष्य के अवसरों पर प्रकाश डाला गया: प्रधानमंत्री
Posted On:
14 AUG 2025 8:27PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए विचारोत्तेजक संबोधन को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस संबोधन में हमारे राष्ट्र की सामूहिक प्रगति और भावी अवसरों पर प्रकाश डाला गया है और प्रत्येक नागरिक से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया है।
X पर अलग-अलग पोस्ट में उन्होंने कहा:
“हमारे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति जी ने एक विचारोत्तेजक संबोधन दिया है जिसमें उन्होंने हमारे राष्ट्र की सामूहिक प्रगति और भावी अवसरों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने हमें उन बलिदानों की याद दिलाई जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया और प्रत्येक नागरिक से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
@rashtrapatibhvn
@rashtrapatibhvn
“स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माननीय राष्ट्रपति जी ने अपने संबोधन में बहुत ही महत्वपूर्ण बातें कही हैं। इसमें उन्होंने सामूहिक प्रयासों से भारत की प्रगति और भविष्य के अवसरों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला है। राष्ट्रपति जी ने हमें उन बलिदानों की याद दिलाई, जिनसे देश की आजादी का सपना साकार हुआ। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से राष्ट्र-निर्माण में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आग्रह भी किया है।
*****
पीके/केसी/वीए
(Release ID: 2157013)
Visitor Counter : 31
Read this release in:
Odia
,
Malayalam
,
Marathi
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
English
,
Urdu
,
Kannada