प्रविष्टि तिथि:
12 APR 2025 3:39PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुमुदिनी लाखिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें एक उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रतीक बताया, जिनका कथक और भारतीय शास्त्रीय नृत्यों के प्रति जुनून उनके उल्लेखनीय कार्यों में झलकता था।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
"कुमुदिनी लाखिया जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्होंने एक उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में अपनी पहचान बनाई। कथक और भारतीय शास्त्रीय नृत्यों के प्रति उनका जुनून पिछले कई वर्षों में उनके उल्लेखनीय कार्यों में झलकता था। एक सच्ची अग्रणी होने के साथ-साथ उन्होंने नर्तकियों की कई पीढ़ियों को भी संवारा। उनके योगदान को हमेशा संजोया जाएगा। उनके परिवार, विद्यार्थियों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"
****
एमजी/केसी/पीपी/एमबी