प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 06 APR 2025 11:24AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ अनुराधापुरा में पवित्र जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा किया और पूजनीय महाबोधि वृक्ष की पूजा की।

ऐसा माना जाता है कि यह वृक्ष बो पौधे से विकसित हुआ है जिसे तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में संगमिता महाथेरी भारत से श्रीलंका लायी थी। यह मंदिर मजबूत सभ्यतागत संबंधों का प्रमाण है जो भारत-श्रीलंका के बीच घनिष्ठ साझेदारी की नींव है।

****

एमजी/केसी/पीपी/एनके


(रिलीज़ आईडी: 2119488) आगंतुक पटल : 541
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada