प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने वाशिंगटन डीसी में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 31 JAN 2025 9:09AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“वाशिंगटन डीसी में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुःख हुआ।

पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना।

हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े हैं। @realDonaldTrump”

****

एमजी/आरपीएम/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2097804) आगंतुक पटल : 285
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam