गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्र सरकार ने अत्यंत दुःख के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की घोषणा की


दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे देश में सात दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा

स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 27 DEC 2024 3:05AM by PIB Delhi

केंद्र सरकार ने अत्यंत दुःख के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 26 दिसम्‍बर, 2024 को एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में निधन की घोषणा की है।

उनके सम्मान में 26 दिसम्‍बर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राजकीय शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा।

विदेश स्थित सभी भारतीय मिशनों/उच्चायोगों में भी अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

***

एमजी/केसी/बीयू/केके


(रिलीज़ आईडी: 2088298) आगंतुक पटल : 458
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam