प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
04 DEC 2024 10:06AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कार्मिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा है कि यह हमारे राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करती है।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
"नौसेना दिवस पर हम भारतीय नौसेना के उन वीर जवानों को सलाम करते हैं जो अद्वितीय साहस और समर्पण के साथ हमारे समुद्रों की रक्षा करते हैं। उनकी प्रतिबद्धता हमारे राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करती है। हमें भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास पर भी बहुत गर्व है।"
****
एमजी/केसी/बीयू/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2080475)
आगंतुक पटल : 339
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam