प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक श्री कनक राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
26 OCT 2024 10:36AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक श्री कनक राजू जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने गुसाडी नृत्य को संरक्षित करने में उनके समृद्ध योगदान और सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण पहलुओं को उनके प्रामाणिक रूप में विकसित करने के लिए उनके समर्पण और जुनून की सराहना की।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक श्री कनक राजू जी के निधन से दुखी हूं। गुसाडी नृत्य को संरक्षित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उनके समर्पण और जुनून ने सुनिश्चित किया कि सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण पहलू अपने प्रामाणिक रूप में विकसित हो सकें। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”
***
एमजी/आरपीएम/केसी/पीपी/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2068377)
आगंतुक पटल : 420
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Odia
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam