प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

प्रधानमंत्री ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के कैबिनेट के फैसले की प्रशंसा की

Posted On: 03 OCT 2024 10:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के कैबिनेट के फैसले की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया हैं:

"मुझे बेहद खुशी है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अब असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिल जाएगा। असमिया संस्कृति सदियों से समृद्ध रही है और इसने हमें एक समृद्ध साहित्यिक परंपरा दी है। आने वाले समय में यह भाषा और भी लोकप्रिय होती रहेगी। मेरी बधाई।"

"मुझे बहुत खुशी है कि महान बंगाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है, खासकर दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर। बंगाली साहित्य ने वर्षों से असंख्य लोगों को प्रेरित किया है। मैं दुनिया भर में सभी बंगाली भाषी लोगों को इसके लिए बधाई देता हूं।"

मराठी भारत का गौरव है।

इस ऐतिहासिक भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर बधाई। यह सम्मान, हमारे देश के इतिहास में मराठी के समृद्ध सांस्कृतिक योगदान को मान्यता देता है। मराठी हमेशा से भारतीय विरासत की आधारशिला रही है।

मुझे यकीन है कि शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने से और भी कई लोग इसे सीखने के लिए प्रेरित होंगे।

"पाली और प्राकृत भारत की संस्कृति की जड़ हैं। ये आध्यात्मिकता, ज्ञान और दर्शन की भाषाएं हैं। ये अपनी साहित्यिक परंपराओं के लिए भी जानी जाती हैं। शास्त्रीय भाषाओं के रूप में इनकी मान्यता भारतीय विचार, संस्कृति और इतिहास पर उनके कालातीत प्रभाव का सम्मान  है।

मुझे पूरा भरोसा है कि इन्हें शास्त्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता देने के कैबिनेट के फैसले के बाद, ज़्यादा से ज़्यादा लोग इनके बारे में जानने के लिए प्रेरित होंगे। यह वाकई एक खुशी का पल है!

কেন্দ্ৰীয় মন্ত্ৰীসভাৰ অনুমোদন পোৱাৰ পিছত অসমীয়াই এতিয়া ধ্ৰুপদী ভাষাৰ মৰ্যাদা লাভ কৰাত মই অতিশয় আনন্দিত হৈছোঁ  অসমীয়া সংস্কৃতিয়ে যুগ যুগ ধৰি উজ্বলি উঠিছে আৰু আমাক এক চহকী সাহিত্যিক পৰম্পৰা প্ৰদান কৰিছে  আগন্তুক সময়ত এই ভাষা আৰু অধিক জনপ্ৰিয় হৈ পৰক  সকলোকে মই অভিনন্দন জনালোঁ

আমি অত্যন্ত খুশি যে মহান বাংলা ভাষাকে ধ্রুপদী ভাষার মর্যাদা দেওয়া হয়েছে আর তাও পবিত্র  দুর্গা পূজার  সময়েইবাংলা সাহিত্য অসংখ্য মানুষকে বছরের পর বছর ধরে অনুপ্রাণিত করে আসছে এই উপলক্ষে বিশ্ব জুড়ে  সকল  বাংলা ভাষাভাষী-কে  অভিনন্দন জানাই

मराठी भाषा ही भारताचा अभिमान आहे. या अद्वितीय भाषेला अभिजात भाषेचा दर्जा मिळाल्याबद्दल अभिनंदन. हा सन्मान म्हणजे मराठी भाषेने आपल्या देशाच्या इतिहासात दिलेल्या समृद्ध सांस्कृतिक योगदानाचा गौरवच आहे. मराठी भाषा ही कायमच भारतीय वारशाचा आधारस्तंभ राहिली आहे. मला खात्री आहे की अभिजात भाषेचा दर्जा मिळाल्याने ही भाषा शिकण्यासाठी असंख्य लोकांना प्रेरणा मिळेल.

***

 

एमजी/आरपीएम/केसी/वीके/एनजे



(Release ID: 2061927) Visitor Counter : 78