प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने अपने आवास में नवजात बछिया का नाम 'दीपज्योति' रखा
प्रविष्टि तिथि:
14 SEP 2024 12:21PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास में एक नवजात बछिया का नाम दीपज्योति रखा है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा:
“हमारे शास्त्रों में कहा गया है - गाव: सर्वसुख प्रदा:'।
लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है।
इसलिए, मैंने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है।”
“7, लोक कल्याण मार्ग में एक नयी सदस्य!
दीपज्योति वाकई बहुत प्यारी है।”
***
एमजी/एआर/एसके/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 2054907)
आगंतुक पटल : 363
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Odia
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam