प्रविष्टि तिथि:
21 AUG 2024 9:33AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में लगातार दूसरी बार “ए+” रेटिंग मिलने पर बधाई दी।
भारतीय रिजर्व बैंक के एक्स पर पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने लिखा:
"भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री @दासशक्तिकांत को इस उपलब्धि के लिए बधाई, और वह भी दूसरी बार। यह भारतीय रिजर्व बैंक में उनके नेतृत्व और आर्थिक विकास तथा स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में किये गए उनके काम की मान्यता है।"
***
एमजी/एआर/आईपीएस/वाईबी