प्रधानमंत्री कार्यालय
‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश भर में तिरंगे के प्रति 140 करोड़ भारतीयों के गहरे सम्मान को दर्शाता है: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
प्रविष्टि तिथि:
14 AUG 2024 9:10PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे भारत में लोकप्रिय हो गया है जो तिरंगे के प्रति 140 करोड़ भारतीयों के गहरे सम्मान को दर्शाता है।
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘अमृत महोत्सव’ हैंडल ने तमिलनाडु में रामेश्वरम के निकट स्थित मंडपम में भारतीय तटरक्षक केंद्र पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े समारोह की झलकियां साझा की हैं।
‘एक्स’ पर अमृत महोत्सव की पोस्ट पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने निम्नलिखित को पोस्ट किया -
‘#हर घर तिरंगा अभियान पूरे भारत में लोकप्रिय हो गया है जो तिरंगे के प्रति 140 करोड़ भारतीयों के गहरे सम्मान को दर्शाता है।’
***
एमजी/एआर/आरआरएस/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2045719)
आगंतुक पटल : 119
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Punjabi
,
Bengali
,
Hindi_MP
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam