गृह मंत्रालय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है

आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया

तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा

Posted On: 14 AUG 2024 11:27AM by PIB Bhopal

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

तिरंगा फहराने के बाद ‘X’ पर अपनी एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया। तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा।

*****

आरके / वीवी / आरआर / पीआर

 


(Release ID: 2045186) Visitor Counter : 14