प्रधानमंत्री कार्यालय

योग एकजुट करने वाली शक्ति बन गया है, जो विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों के लोगों को एक साथ लाता है: प्रधानमंत्री

Posted On: 21 JUN 2024 9:15PM by PIB Bhopal

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया भर में एक साथ आए और बड़े पैमाने पर योग का अभ्यास करने वाले व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने योग को लोकप्रिय बनाने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनाया गया। इसके लिए, विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों के व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों के सामूहिक प्रयासों को धन्यवाद; वे एक साथ आये और योग का अभ्यास किया। यह स्पष्ट है कि योग एकजुट करने वाली शक्ति बन गया है, जो विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों के लोगों को एक साथ लाता है। युवाओं को इतने उत्साह और समर्पण के साथ योग सत्रों में भाग लेते देखना खुशी की बात है।

मैं योग को लोकप्रिय बनाने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूँ। ये प्रयास एकता और सद्भाव को आगे बढ़ाने में एक लंबा रास्ता तय करेंगे। मुझे योग प्रशिक्षकों की संख्या में वृद्धि देखकर भी खुशी हो रही है, जिनकी विशेषज्ञता और जुनून दूसरों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

कामना है कि योग आने वाले समय में दुनिया को एक साथ लाता रहे।

***

एमजी/एआर/आरपी/ जेके



(Release ID: 2027864) Visitor Counter : 27