प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण के प्रति दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता के लिए विकसित भारत एम्बेसडर समुदाय की सराहना की

Posted On: 08 MAR 2024 2:16PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र निर्माण के प्रति दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता के लिए विकसित भारत एम्बेसडर समुदाय की सराहना की।

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जे इरानी की एक पोस्ट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“मैं #ViksitBharatAmbassador समुदाय की राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता के लिए सराहना करता हूं। हमारी नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी निस्संदेह एक विकसित और सशक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में हमारी यात्रा को गति देगी।”

***

एमजी/एआर/आर/एसएस



(Release ID: 2012964) Visitor Counter : 53