प्रधानमंत्री कार्यालय

राष्ट्रपति का संबोधन आने वाले वर्षों में भारत को और अधिक विकसित करने के विजन की ओर ध्‍यान आकृष्‍‍ट करता है: प्रधानमंत्री

Posted On: 31 JAN 2024 5:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के आज के संबोधन ने 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति को विशिष्ट रूप से दर्शाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:

"बजट अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रपति जी के व्यापक और विचारशील संबोधन के साथ हुई, जिसमें हमारे देश द्वारा सिलसिलेवार रूप से हासिल की गई उपलब्धियों में दृष्टिगोचर हुई 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति को विशिष्ट रूप से दर्शाया गया। यह संबोधन आने वाले वर्षों में भारत को और अधिक विकसित करने के विजन की ओर भी ध्‍‍यान आकृष्‍‍ट करता है।"

*****

एमजी/एआर/आरके/वाईबी



(Release ID: 2000926) Visitor Counter : 348