प्रविष्टि तिथि:
21 JAN 2024 3:41PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज धनुषकोडी स्थित कोठंडारामास्वामी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
यह मंदिर श्री कोठंडाराम स्वामी को समर्पित है। कोठंडारामा नाम का अर्थ धनुषधारी राम है। यह धनुषकोडी नामक स्थान पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किंवदंतियां यह भी कहती हैं कि यही वह स्थान है जहां श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“प्रतिष्ठित कोठंडारामस्वामी मंदिर में प्रार्थना की। अत्यंत धन्य महसूस किया।”
***
एमजी/ एआर/ एके/डिके