प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

प्रधानमंत्री ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी

Posted On: 15 JAN 2024 6:02PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रति भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की असाधारण सेवाओं की आज सराहना की। इस विभाग की सेवा के आज 150 वर्ष पूरे हो गए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"देश के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग की असाधारण सेवा के 150 वर्ष आज हम पूरे कर रहे हैं। मौसम की भविष्यवाणी करने से लेकर जलवायु अनुसंधान को आगे बढ़ाने तक, इस विभाग ने ज़िंदगियां बचाने और पर्यावरण के बारे में हमारी समझ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"

***

एमजी/एआर/जीबी/एसएस



(Release ID: 1996367) Visitor Counter : 216