प्रविष्टि तिथि:
30 NOV 2023 6:00PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से विकसित भारत के राजदूत बनने और विकास के संदेश को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया :
“नमो ऐप विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित बहुत सारी दिलचस्प सामग्री से भरा हुआ है। भारत भर में लोग विकसित भारत के राजदूत बन रहे हैं और मैं आपको भी इसके लिए आमंत्रित करता हूँ! आइए हम विकास के संदेश को और विस्तार दें।”
*******
एमजी/एआर/आरपी/डीवी