प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स में शतरंज में कांस्य पदक जीतने के लिए हिमांशी राठी, संस्कृति मोरे, वृत्ति जैन को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 28 OCT 2023 8:45PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोउ एशियाई पैरा गेम्स में महिला शतरंज बी1 श्रेणी टीम में कांस्य पदक जीतने के लिए हिमांशी राठी, संस्कृति मोरे और वृत्ति जैन को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"एशियाई पैरा गेम्स में महिला शतरंज बी1 श्रेणी टीम में कांस्य पदक जीतने के लिए हिमांशी राठी, संस्कृति मोरे और वृत्ति जैन को हार्दिक बधाई।

उनके कौशल, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों ने देश को गौरवान्वित किया है।"

***

एमजी/एआर/पीएस


(रिलीज़ आईडी: 1972733) आगंतुक पटल : 254
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam