प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की लंबी कूद-टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर धर्मराज सोलाइराज को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 27 OCT 2023 6:48PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की लंबी कूद-टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर धर्मराज सोलाइराज को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की लंबी कूद-टी64 स्पर्धा में स्वर्णिम छलांग लगाने और प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए धर्मराज सोलाइराज को बधाई। भारत उत्साहित है। उन्होंने इतिहास रचा है और देश को प्रेरित किया है।”

****

एमजी / एआर / आर / डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1972169) आगंतुक पटल : 238
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam