प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी को बधाई दी

Posted On: 27 OCT 2023 5:45PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में तीरंदाजी की महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि उनके हौसले और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"एशियाई पैरा खेलों में तीरंदाजी में महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन स्पर्धा में असाधारण स्वर्ण पदक जीतने के लिए शीतल देवी पर गर्व है। यह उपलब्धि उनके हौसले और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।"

****

एमजी/एआर/जीबी/एसएस


(Release ID: 1972134) Visitor Counter : 213