प्रविष्टि तिथि:
26 OCT 2023 2:38PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2022 में बैडमिंटन महिला एकल एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनीषा रामदास को हार्दिक बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एशियाई पैरा गेम्स में बैडमिंटन महिला एकल एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनीषा रामदास को हार्दिक बधाई।
समर्पण से विजय तक की उनकी यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।''
*************
एमजी/एमएस/एआर/आईपीएस/एसके