प्रविष्टि तिथि:
25 OCT 2023 4:38PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की 1500 मीटर - टी11 फाइनल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुर धामा को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“अंकुर धामा के लिए एक अविश्वसनीय जीत, क्योंकि उन्होंने एशियाई पैरा खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता है, इस बार पुरुषों की 1500 मीटर - टी11 फ़ाइनल स्पर्धा में। आने वाले समय में वे और अधिक ऊंचाइयों को छूते रहें।”
*********
एमजी / एमएस / एआर / जेके/वाईबी