प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में नितेश कुमार और तुलसीमति मुरुगेसन को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 25 OCT 2023 4:44PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन की मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नितेश कुमार और तुलसीमति मुरुगेसन को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

''नितेश कुमार और तुलसीमति मुरुगेसन को बैडमिंटन मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई।

उनकी उपलब्धियां उत्कृष्टता की उस क्षमता का प्रमाण हैं, जिसके लिए हमारा देश जाना जाता है।''

***

एमजी/एमएस/एआरएम/वीएल/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1970972) आगंतुक पटल : 332
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada