प्रविष्टि तिथि:
24 OCT 2023 6:58PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 400 मीटर-टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अजय कुमार को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 400 मीटर-टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अजय कुमार को बधाई। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि उनके समर्पण और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।”
***
एमजी/एमएस/एआर/आर/डीवी