प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के लिए भारतीय महिला 4x400 रिले टीम को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 04 OCT 2023 7:24PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला 4x400 रिले टीम द्वारा जीते गए रजत पदक पर गर्व व्यक्त किया। श्री मोदी ने इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विथ्या रामराज, ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया:

“एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के लिए भारतीय महिला 4x400 रिले टीम पर बहुत गर्व है।

इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विथ्या रामराज, ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन को बहुत-बहुत बधाई। उनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क ने देश को यह खुशी दी!”

***

एमजी/एमएस/आरपी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1966738) आगंतुक पटल : 114
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Gujarati , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam