प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिला रेगु स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली सेपक टकरा टीम की प्रशंसा की

प्रविष्टि तिथि: 06 OCT 2023 6:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला रेगु स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए सेपक टकरा टीम के प्रदर्शन की सराहना की।

एक्स पर अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“एशियाई खेलों में महिला रेगु स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी सेपक टकरा टीम को बधाई! उनके असाधारण कौशल और अटूट दृढ़ संकल्प ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। भारत इस उल्लेखनीय उपलब्धि को सेलिब्रेट कर रहा है!”

***

एमजी/ एमएस/एएम/आरपी/जीबी/डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 1965130) आगंतुक पटल : 604
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam