प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में 4x400 रिले पुरुष टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर ख़ुशी जाहिर की

Posted On: 04 OCT 2023 7:40PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने होंगझाउ में आयोजित एशियाई खेल 2022 में पुरुषों की 4x400 रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“एशियाई खेलों में पुरुषों की 4x400 रिले टीम ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इतने शानदार प्रदर्शन और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश पर गर्व है। उन्हें बधाई।

 

 

***

एमजी/एमएस/आरपी/जेके/एसएस



(Release ID: 1964355) Visitor Counter : 476