प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कार्तिक कुमार को 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 30 SEP 2023 8:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ में आयोजित एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर कार्तिक कुमार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा;

“भारत के लिए गौरव का एक और क्षण, कार्तिक कुमार ने अपने समर्पण और दृढ़ता के असाधारण प्रदर्शन के साथ 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्हें बधाई और उनके आगे के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

*******

एमजी / एमएस / जेके /वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1962506) आगंतुक पटल : 585
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , Tamil , Kannada , Telugu , Bengali , Assamese , Odia , English , Urdu , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Malayalam