प्रविष्टि तिथि:
27 SEP 2023 8:50PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर सिफ्त कौर समरा को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर की एक पोस्ट में कहा;
“एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिलाओं की निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए @SiftSamra को बधाई। यह इसलिए और भी ज्यादा खुशी की बात है उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है। वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। उन्हें भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
***
एमजी/एमएस/एमपी/एजे