प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महिला निशानेबाजी की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर आशी चौकसे को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2023 8:48PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला निशानेबाजी की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर आशी चौकसे को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर की एक पोस्ट में कहा;

“50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतने पर असाधारण निशानेबाज आशी चौकसे को बधाई!

आशी ने अभूतपूर्व संयम व समर्पण का प्रदर्शन किया है। वह निरंतर शानदार प्रदर्शन करती रहें और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें।''

*****

एमजी/एमएस/एनके/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1961566) आगंतुक पटल : 214
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , Gujarati , Tamil , Kannada , Assamese , Odia , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Telugu