प्रविष्टि तिथि:
27 SEP 2023 4:34PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ में एशियाई खेल 2022 में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में रजत पदक जीतने के लिए सिफ्त कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की महिला टीम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने X पर अपने संदेश में कहा:
“हमारी समर्पित और प्रतिभाशाली 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला टीम ने एशियाई खेलों में एक शानदार रजत पदक जीता है। उन्होंने असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सिफ्त कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक को बधाई।”
***
एमजी/ एमएस/ आरपी/ एसके/ एस