प्रविष्टि तिथि:
24 SEP 2023 9:59PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल, 2022 में 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए निशानेबाज रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे की सराहना की है।
इस उपलब्धि की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “यह रजत पदक आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस क्रम को आगे भी बनाए रखिए, जिससे हम #AsianGames2022 में चमकते रहें।”
***
एमजी/एमएस/एमपी/एजे