प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने आईटीपीओ इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर के श्रमिकों को सम्मानित किया
प्रविष्टि तिथि:
26 JUL 2023 4:42PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नए आईटीपीओ इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर में पूजा की और सेंटर के निर्माण में शामिल श्रमिकों को सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा :
"दिल्ली को एक आधुनिक और भविष्यवादी इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर मिला है, जो भारत में कन्वेंशन पर्यटन को बढ़ावा देगा, जहां दुनिया भर से लोग आएंगे। सेंटर के आर्थिक और पर्यटन संबंधी लाभ भी कई गुना होंगे।"
"उन श्रमिकों का सम्मान करता हूं, जिन्होंने दिल्ली में प्रभावशाली इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए कड़ी मेहनत की है।"
****
एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस/सीएस/डीके-
(रिलीज़ आईडी: 1942923)
आगंतुक पटल : 499
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Kannada
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Nepali
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam