राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति के समक्ष परिचय पत्र प्रस्तुत किये

प्रविष्टि तिथि: 19 JUL 2023 1:02PM by PIB Delhi

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (19 जुलाई, 2023) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में चाड, बुरुंडी, फिनलैंड, अंगोला और इथियोपिया के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति के समक्ष अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में निम्‍नलिखित राजदूत शामिल रहे :

1. महामहिम श्रीमती डिल्ला लुसिएन, चाड गणराज्य की राजदूत

2. महामहिम ब्रिगेडियर जनरल अलॉयस बिज़िंदावी, बुरुंडी गणराज्य के राजदूत

3. महामहिम श्री किम्मो लाहदेविर्ता, फिनलैंड गणराज्य के राजदूत

4. महामहिम श्री क्लेमेंटे पेड्रो फ्रांसिस्को कैमेनहा, अंगोला गणराज्य के राजदूत

5. महामहिम श्री डेमेके अतनाफू अंबुलो, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूत

*****

एमजी/एमएस/आरपी/आरके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1940667) आगंतुक पटल : 449
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , Kannada , English , Urdu , Marathi , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam