प्रविष्टि तिथि:
02 JUN 2023 6:22PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुषों के जूनियर एशिया कप में जीत के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
"पुरुषों के जूनियर एशिया कप में शानदार जीत के लिए हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। उनकी जीत हमारे युवाओं की बढ़ती प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है।"
*****
एमजी/ एमएस/ आरपी/ एसकेएस / डीए