प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 25 APR 2023 9:40PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वे भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक महत्वपूर्ण राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।

श्री प्रकाश सिंह बादल का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके साथ कई दशकों तक मेरा निकट संपर्क रहा है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे उनके साथ कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।"

*****

एमजी/ एमएस/ आरपी/ एसकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1919677) आगंतुक पटल : 669
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam